फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bani-bhadrwah road

बनी-भद्रवाह मार्ग से बर्फ हटाने का काम हुआ शुरू

विज्ञापन
bani-bhadrwah road
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनी-भद्रवाह मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। ऐसा पहली बार है कि फरवरी माह के दूसरे पखवाड़े में ही बीआरओ ने यह काम शुरू किया है। मौसम ने साथ दिया तो मार्च माह के अंत तक इस मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। मौसम अनुकूल न भी हो, तब भी बीआरओ मई माह से पहले हर हाल में यातायात बहाल कर विस्तारीकरण कार्य शुरू करने की तैयारी में है। काम में तेजी लाने के कमांडर एच के मूर्थी और मुख्य अभियंता आई के जग्गी के निर्देश के बाद बीआरओ 144 आरसीसी के ओसी, प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को टीम सहित बर्फ हटाने के काम का जायजा लिया।
विज्ञापन

दिसंबर के तीसरे सप्ताह में भारी बर्फबारी के बाद ठप हुए 86 किलोमीटर लंबे बनी-भद्रवाह मार्ग पर फिलहाल भद्रवाह की ओर से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है, जिसमें एक पे लोडर की मदद ली जा रही है। लगभग 18 किलोमीटर तक सड़क से बर्फ हटा ली गई है। इन 18 किलोमीटर में एक से डेढ़ फुट तक बर्फ जमा थी, लेकिन टीम के लिए इसके आगे चुनौती और भी बढ़ गई है, क्योंकि इसके आगे छत्रगला तक कई हिस्सों में पांच फुट से अधिक बर्फ की परत जमा है। दर्रों में दस फुट से अधिक बर्फ रहती है। ऐसे में बीआरओ अब दो और मशीनें बर्फ हटाने के लिए लगाने जा रहा है। बीते वर्ष हुई अधिक बर्फबारी के चलते बनी भद्रवाह मार्ग पांच जून को खुल पाया था। इस माह के अंत में मौसम का अंदाजा लगाने के बाद बनी की ओर से खुडवा से भी बर्फ हटाने के लिए मशीनों को लगाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

सैद्धांतिक रूप से मंजूर नेशनल हाईवे है बसोहली-बनी-भद्रवाह मार्ग
बनी और भद्रवाह के बीच सड़क विस्तारीकरण का कार्य जारी है, जो हर साल भारी बर्फबारी के चलते लगभग तीन महीने ठप रहता है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह मार्ग चिनाब रीजन को सीधा कठुआ जिले से जोड़ने की महत्वाकांक्षी सड़क निर्माण परियोजना है, जिसे हाल के वर्षों में सैद्धांतिक रूप से हाईवे के रूप में मंजूरी भी दे दी गई है। बर्फबारी से ठप रहने वाले इस मार्ग को साल भर खुला रखने के लिए इस मार्ग पर 6.8 किलोमीटर लंबी छत्रगलां टनल भी प्रस्तावित है, जिस पर तीन हजार करोड़ का खर्च आने का अनुमान है। फिलहाल परियोजना को लेकर डीपीआर पर काम जारी है। आल वेदर कनेक्टिविटी देने के साथ ही यह सड़क मार्ग चिनाब रीजन की अंतरराज्यीय दूरी को भी काफी कम कर देगा। डोडा से दुनेरा तक का सफर चार घंटों में ही पूरा किया जा सकेगा। जिले की बनी तहसील से भद्रवाह को सड़क संपर्क देने की कवायद चार दशक वर्ष पूर्व शुरू हुई। बीते लगभग एक दशक से यह परियोजना बीआरओ के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल पुलों और ब्लैक टॉपिंग का लक्ष्य
बनी-भद्रवाह मार्ग विस्तारीकरण कार्य के बीच वर्ष 2021-22 में भद्रवाह से छत्रगलां टॉप तक जहां ब्लैक टॉपिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं बनी की ओर से जारी पुलों के निर्माण में भी तेजी लाई जाएगी। बीते वर्ष ही इन पुलों के निर्माण को शुरू करवाया गया है, जो इस सड़क पर सबसे महत्वपूर्ण कड़ी का काम करने वाले हैं। विभाग के सामने इस वर्ष सबसे बड़ी चुनौती निर्माण सामग्री की उपलब्धता भी है जिसपर प्रदेश में अधिकतर जगहों पर प्रतिबंध है। बनी में भी निर्माण सामग्री के खनन की माइनिंग लीज न होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। भद्रवाह की ओर चल रहे क्रॅशर बीते वर्ष से ही बंद पड़े हैं। विभाग इस बार खुडवां से छत्रगलां के बीच विस्तारीकरण कार्य को लेकर भी मंजूरी लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed