फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   back to village program in basohli of kathua

अधिकारियों के समक्ष रखी बिजली-पानी और सड़क की समस्याएं

विज्ञापन
back to village program in basohli of kathua
बसोहली में बैक टू विलेज कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के साथ बातचीत करते लोग। - फोटो : KATHUA
बसोहली। बैक-टू-विलेज के तीसरे चरण में बसोहली ब्लॉक के पंचायत घर पलाख में विजिटिंग ऑफिसर अश्विनी कुमार के समक्ष लोगों ने अपने इलाके की समस्याओं का पिटारा खोला। लोगों ने बताया कि इलाके में दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है, लिहाजा जल्द फिल्ट्रेशन का काम लगाया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हो सके। लोगों ने बिजली की समस्या और मनरेगा के तहत किए गए विकास कार्यों की लंबित बकाया राशि को जारी करने की मांग भी उठाई। इस दौरान 15वें वित्त आयोग के तहत पलाख पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की सूची भी तैयार की गई।
विज्ञापन

वार्ड-5 और 6 में ग्राम सभा का आयोजन कर विजिटिंग अधिकारी हरीश शर्मा के समक्ष पलाही पंचायत की समस्याओं का पिटारा खोला। अधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें अपनी डायरी में नोट किया। शाम के समय महादेरा मंदिर में हुई चौपाल में लोगों ने महादेरा मंदिर के नजदीक टॉयलेट कांप्लेक्स बनाने की मांग की। चौपाल में ग्रामीण विकास विभाग की बीडीओ रंजीत कौर, एसडीपीओ, बीडीसी चेयरमैन सुषमा जम्वाल, सरपंच पलाही पोली देवी, पंच और अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं पंचायत में आए अधिकारी हरीश शर्मा ने पंचों सरपंचों और बीडीसी चेयरमैन के साथ विभिन्न खेल गतिविधियां शुरू करवाई और कई स्थानों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

खड्डी पंचायत में वाटर टैंक का उद्घाटन
शीतल नगर ब्लॉक की खड्डी पंचायत में आए अधिकारी ने वाटर टैंक का उद्घाटन किया। वहीं प्रीतम नगर में पहुंचे ऑफिसर ने सीएससी टॉयलेट का कोट इलाके में उद्घाटन किया। पंचायत घर नगरोटा में भी ग्राम सभा हुई, जहां लोगों ने बिजली, पानी और सड़क से संबंधित समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। वहीं पंचायत घर घघरोड में भी ग्राम सभा हुई। यहां लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद स्पोर्ट्स किट का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed