{"_id":"6159fd278ebc3e2bdd0d8a1d","slug":"azadi-ka-amrit-mahotsav-kathua-news-jmu2450101156","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के लिए हर वर्ग को करना होगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के लिए हर वर्ग को करना होगा सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में जारी आजादी का अमृत महोत्सव और क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत नगर परिषद ने शहर के टाउन हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया।
नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहर के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के जन्मोत्सव के साथ शुरू हुए क्लीन इंडिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर को साफ सुथरा बनाना है। यह तब ही संभव है, जब समाज का हर वर्ग इसमें अपना योगदान दे।
उन्होंने कहा कि समाज की बहुसंख्यक आबादी इसे अपने जीवन में अपनाए। ताकि, अगर कोई शहर के गली मोहल्ले में स्वच्छता को नुकसान पहुंचाए, तो उसे खुद इसका एहसास हो। यह स्थिति ही शहर और मोहल्ले को स्वच्छ बना सकती है। उन्होंने कार्यक्रम को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रोचक बनाने के लिए विद्यार्थियों का आभार जताया। साथ ही सभी को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।