{"_id":"67d716ed1c097ad2ef01e49b","slug":"awareness-programme-regarding-government-schemes-kathua-news-c-201-1-knt1009-118322-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग विकास निगम की ओर से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रविवार को लखनपुर के गांव धनोड़ में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को निगम की विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास निगम लिमिटेड नई दिल्ली (एनबीसीएफडीसी) के सहयोग से किया गया था।
विधायक डॉ. भारत भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निगम के प्रबंध निदेशक रणजीत सिंह ने युवाओं को आय सृजन इकाइयों को स्थापित करने और विदेश में विभिन्न पेशेवर कोर्स में अध्ययन के लिए निगम की ओर दिए जाने जाने वाले कम ब्याज दरों पर ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं, विधायक डॉ. भूषण ने स्थानीय लोगों से निगम की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की सलाह दी।
इस मौके पर निगम के महाप्रबंधक गुलाम कादिर खटाना ने भी लोगों को निगम की योजनाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया।