फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Attempt of Loot in SBI Atm in Chann Aroria

Kathua News: छन्न अरोड़यां में एसबीआई एटीएम में लूट का प्रयास

विज्ञापन
Attempt of Loot in SBI Atm in Chann Aroria
खुला पड़ा एटीएम का अगला हिस्सा। संवाद
- राजबाग थाने की पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को लिया हिरासत में
विज्ञापन

- 26 जनवरी को भी नकाबपोशों ने हथियारों के बल पर लूट को दिया था अंजाम


संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। राजबाग थाना के अंतर्गत पड़ते छन्न अरोड़यां में वीरवार देर रात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को तोड़कर लूटने का प्रयास किया गया। पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिलने पर लूट को नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
सूत्रों की मानें तो पांच से छह अज्ञात लोग एटीएम में लूट के इरादे से पहुंचे। उनमें से कुछ भीतर घुसे और बाकी बाहर नजर रखते रहे। एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। तभी इसकी जानकारी हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस टीम को मिली। टीम तुरंत मौके पर पहुंची जिसे देखकर लूट करने आए कुछ लोग भाग गए, जबकि कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्हें बाद में राजबाग थाने में ले जाया गया। वहां इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कुछ दोपहिया वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले इसी इलाके में हुई लूट की वारदात के एंगल से भी पुलिस इसे जोड़ कर देख रही है। बता दें कि 26 जनवरी की रात राजबाग में एक घर में घुसकर चार नकाबपोशों ने तेजधार हथियारों के बल पर लूट को अंजाम दिया था। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। अब इस घटना ने लोगों में डर और बढ़ा दिया है। पहले हुई लूट की घटना में भी पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कोट..

छन्न अरोड़यां में एटीएम तोड़ने के प्रयास के मामले में केस दर्ज कर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही नतीजे पर पहुंचेगी।

------ अजय चिब, एसएचओ राजबाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed