फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Athletes from Kathua hoisted the flag in Jammu

कठुआ के एथलीटों ने जम्मू में लहराया परचम

विज्ञापन
Athletes from Kathua hoisted the flag in Jammu
कठुआ। एमएएम स्टेडियम जम्मू में आयोजित जम्मू-कश्मीर यूटी एथलेटिक चैम्पियनशिप 2021 में एथलेटिक क्लब कठुआ के सदस्य रवि कुमार जस्सल और केवल कृष्ण ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले मान बढ़ाया है। चैंपियनशिप के दौरान रवि कुमार जस्सल ने 10 किमी और 5 किमी मास्टर श्रेणी में 2 स्वर्ण पदक जीते और वरिष्ठ एथलीट केवल कृष्ण ने 10 किमी दौड़ की मास्टर श्रेणी में रजत पदक व इसी श्रेणी की 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर एथलेटिक क्लब कठुआ ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। एथलेटिक क्लब कठुआ के सचिव ई. विवेक शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह अभी शुरुआत है, बहुत जल्द एथलेटिक क्लब कठुआ राज्य में और अधिक पदक लाएगा। एथलेटिक क्लब कठुआ को अपने सीनियर खिलाड़ियों पर गर्व है। आपको बता दें कि रवि कुमार जस्सल जो कि जिला कठुआ से अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता तैयार करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और 30 वर्ष आयु से अधिक के एथलीटों को मुफ्त में प्रशिक्षण देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed