{"_id":"68224fd192ea38306509ce0e","slug":"aso-team-won-the-cricket-tournament-kathua-news-c-201-1-knt1008-120049-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आसो टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आसो टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
Tue, 13 May 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 13 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
दोस्त क्रिकेट क्लब डांडी सांड्रून की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। दोस्त क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मैंगिया और आसो टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आसो टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मैंगिया टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 75 रन बनाए। जवाब में आसो टीम ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में जीत दर्ज की। आसो टीम ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
प्यार सिंह मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने 2 विकेट लेने के साथ-साथ 22 रन भी अपनी टीम के लिए बनाए। वहीं, पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले बृजेश को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 125 रन और 13 विकेट हासिल किए। सर्वश्रेष्ठ फील्डर का खिताब पंजाब सिंह को मिला। विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को 15,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा, खेलो इंडिया, फिट रहो के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह तीन दिवसीय टूर्नामेंट बड़े ही शानदार तरीके से संपन्न हुई, जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। आज आखिरी मुकाबले में पूर्व सरपंच उत्तमचंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।