{"_id":"67f2cb1ccfd92ca0550230e4","slug":"as-soon-as-the-doors-of-sukarala-devi-opened-there-was-a-queue-of-devotees-kathua-news-c-201-1-knt1006-118987-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सुकराला देवी के कपाट खुलते ही लगी श्रद्धालुओं की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सुकराला देवी के कपाट खुलते ही लगी श्रद्धालुओं की कतार
Mon, 07 Apr 2025 12:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
सुकराला माता मंदिर में महामाई का दर्शन पाने के लिए उमड़े भक्त। संवाद
- फोटो : kathua
बिलावर। रामनवमी पर सुकराला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इलाके के प्रमुख देवी मंदिर में रविवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही हजारों श्रद्धालु महामाई के दर्शन करने के लिए कतार में लग गए।
कतार में लगकर लोग माता रानी के दर्शनों का इंतजार करते रहे और बारी आने पर विधिविधान से सुकराला देवी की पूजा की। इस दौरान मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर देवी कीर्तन करते रहे। मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान रविवार को सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली, जिसे देखते हुए श्राइन बोर्ड ने मंदिर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया था। दिन भर सुकराला गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा और जय माता दी के जय घोष से आकाश मंडल गूंजता रहा।
स्थानीय निवासी अंतरिक्ष, महेंद्र, विजय, अमित और पुष्पेंद्र ने बताया कि रामनवमी के दिन सुकराला देवी के मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 12000 के करीब रही। उन्होंने कहा कि यूं तो हर दिन सुकराला देवी के दर्शन करने के लिए अलग-अलग इलाकों से लोग सुकराला गांव पहुंचते हैं, लेकिन चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र में मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या हजारों में रहती है। संवाद