फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Army Public School's Akriti, Anuradha, Janvi and Nitika performed brilliantly

Kathua News: आकृष्टि, अनुराधा व जानवी छायी

Wed, 14 May 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 14 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Army Public School's Akriti, Anuradha, Janvi and Nitika performed brilliantly
 आर्मी प​ब्लिक स्कूल कठुआ की छात्रा आकृ​ष्टि के बेहतरीन परिणाम के बाद मुंह मीठा करवाते परिवार क - फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। आर्मी पब्लिक स्कूल का इस बार भी परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है। सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं के घोषित परिणामों के बाद स्कूल के बच्चों ने जहां उत्सुकता के साथ अपना परिणाम देखा वहीं बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों ने उत्कृष्टता का जश्न मनाया।

दसवीं की छात्रा आकृष्टि शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 96.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। आकृष्टि के पिता डॉ. दीपक शर्मा और माता डॉ. रेखा शर्मा ने दादा दादी के साथ जहां मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं उन्हें फोन पर और घर पहुंचकर बधाई देने वालों का भी तांता लगा रहा। उधर, 12वीं के परिणामों में ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में स्कूल की जानवी चौधरी ने 93.6 प्रतिशत अंक, साइंस स्ट्रीम में अनुराधा ने 93 प्रतिशत और कामर्स स्ट्रीम में नितिका खजूरिया ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल प्रधानाचार्य विशाखा शर्मा ने कहा कि स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों ने उन्हें बेहतरीन नतीजे लाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed