फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Army Celebrate Republic Day with Gujjar And Bakarwal Community

Kathua News: सेना ने गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
Army Celebrate Republic Day with Gujjar And Bakarwal Community
बिलावर। रामपुर आर्मी कैंप के वरिष्ठ अधिकारियों और सैनिकों ने गणतंत्र दिवस गुज्जर और बकरवाल समुदाय के सदस्यों के साथ मनाया। दोनों समुदायों के लगभग 150 सदस्यों ने समारोह में हिस्सा लिया। काडीयां नाल के पास सेना और समुदाय के लोगों ने तिरंगा फहराया। सेना ने मिठाई वितरित की और लगभग डेढ़ सौ परिवारों को गर्म कपड़े व कंबल वितरित किए। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना न केवल राष्ट्र सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है बल्कि दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की भलाई और प्रगति के लिए भी कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने और भविष्य के लिए रोजगार के अवसरों की तलाश करने के लिए प्रेरित भी किया। लोगों ने क्षेत्र के विकास और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए भारतीय सेना के अटूट समर्थन और निरंतर प्रयासों के लिए सेना का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed