फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Applications invited through walk-in for 300 posts in a private unit

Kathua News: निजी इकाई में 300 पदों के लिए वॉक इन के जरिए मांगे गए आवेदन

Tue, 15 Jul 2025 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 15 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Applications invited through walk-in for 300 posts in a private unit
तीन दिवसीय रोजगार मेला आज, जिले में औद्योगिकीकरण के बाद नौकरियों के अवसर बढ़ना शुरू
विज्ञापन



कठुआ। जिले में औद्योगिकीकरण के बाद नौकरियों के अवसर बढ़ना शुरू हो गए हैं। घाटी औद्योगिक क्षेत्र की एक इकाई ने तीन दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं के आधार पर 300 पद भरे जाएंगे।
औद्योगिक ग्रुप की ओर से सितंबर और नवंबर माह में अपनी दो इकाईयों में चरणबद्ध उत्पादन शुरू किया जा रहा है। इसके लिए 15 से 17 जुलाई तक वॉक इन के जरिए आवेदन लिए जाएंगे और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। इकाई प्रबंधन का दावा है कि 15 हजार प्रति माह से लेकर तीन लाख रुपये प्रति माह तक वेतन के साथ विभिन्न पदों को भरने की तैयारी है।
विज्ञापन

इकाई के प्रशासनिक अधिकारी नरेश ठाकुर ने बताया कि एयरो प्लास्ट ग्रुप की ओर से दो निर्माण इकाइयों की स्थापना की जा रही है। एक इकाई 20 सितंबर 2025 और एक इकाई 15 नवंबर 2025 से व्यावसायिक उत्पादन शुरू करेगी। इसको ध्यान में रखते हुए कंपनी 15 से 17 जुलाई 2025 तक रोजगार मेला आयोजित करने जा रही है। एयरो प्लास्ट लिमिटेड परिसर, घाटी औद्योगिक क्षेत्र में सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। बताया कि रोजगार के लिए स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पुरुष और महिला दोनों को समान अवसर दिए जाएंगे ओर विकलांग श्रेणी से 2 प्रतिशत नियुक्तियां सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत रखी गई हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्त 65 वर्ष से कम आयु के अनुभवी अधिकारियों के लिए विभिन्न पदों पर आवेदन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


............
भर्ती की श्रेणियां और योग्यता

इस रोजगार मेले में 10वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, बीकॉम, एमबीए जैसे विभिन्न शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध होंगे। भर्ती की जाने वाली प्रमुख श्रेणियां हैं।
- तकनीकी सहायक (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल)

- असिस्टेंट इंजीनियर

- अकाउंटेंट एवं वरिष्ठ अकाउंटेंट

- ऑफिस असिस्टेंट, स्टोर एक्जीक्यूटिव

- मशीन ऑपरेटर (ब्लाउन फिल्म, रोटो ग्रेवर, लैमिनेशन, पाउचिंग आदि)

- सुरक्षा अधिकारी, ड्राइवर, शिफ्ट सुपरवाइजर

- शेफ, माली, सफाईकर्मी

- मार्केटिंग और सेल्स टीम

- एचआर / प्रशासनिक पद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed