{"_id":"6673754ad827e70796013347","slug":"amarnath-yatra-kathua-news-c-201-1-knt1008-110584-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकरण के समय ही होगी इस बार केवाईसी : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकरण के समय ही होगी इस बार केवाईसी : मंडलायुक्त
विज्ञापन
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा में फर्जी पंजीकरण से निपटने के लिए इस बार श्रद्धालुओं के पंजीकरण के समय ही ईकेवाईसी करवाई जा रही है। ऐसे में 99 प्रतिशत मामलों की जांच वहीं हो जाएगी और प्रदेश में दाखिल होने और आरएफआईडी जारी होते समय उनकी बायोमीट्रिक जांच भी की जाएगी। लिहाजा फर्जी पंजीकरण के मामले आने की इस बार कोई संभावना ही नहीं है। ये बातें लखनपुर पहुंचे मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कहीं।
उन्होंने कहा कि लंगर स्थलों से लेकर लॉजमेंट सेंटर और हाईवे पर जगह-जगह सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। लोग भी अपने घरों और व्यापारिक संस्थानों के बाहर सीसीटीवी लगाकर निगरानी बढ़ा सकते हैं। कहा कि जहां भी श्रद्धालु रुकेंगे, वे सभी क्षेत्र सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे।
इससे पहले मंडलायुक्त ने हीरानगर से लेकर लखनपुर तक हाईवे पर जगह जगह चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन नए तरनाह पुल का निरीक्षण किया। हाईवे प्राधिकरण की ओर से जानकारी दी गई कि पुल बनकर तैयार है। इसके बाद मंडलायुक्त ने इस पर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए। दोपहर बाद तरनाह के नए पुल पर यातायात को शुरू कर दिया गया। इसके अलावा उन्होंने बरवाल मोड़ के नजदीक भी काम को जल्द पूरा कर हाईवे पर फोन लेन ट्रैफिक चलाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने कहा कि 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है, जिसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। हाईवे की स्थिति जांची गई है और जहां दुरुस्त करने की जरूरत है, उस संबंध में निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। लखनपुर में यात्रा रिसेप्शन और आरएफआईडी सेंटर के इंतजाम जिला प्रशासन ने किए हैं। वीरवार से पंडाल सजना भी शुरू हो जाएगा। एसएसपी ट्रैफिक देखेंगे कि गाड़ियां कैसे भेजी जाएंगी। पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस दौरान मंडलायुक्त के साथ नेशनल हाईवे प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी वाईपीएस जादौन, एसएसपी ट्रैफिक रूरल विनय कुमार सहित जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास भी मौजूद रहे।