फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   amarnath yatra

Kathua News: अमरनाथ यात्रा के स्वागत की तैयारियां तेज, डीसी ने लिया प्रबंधों का जायजा

विज्ञापन
amarnath yatra
-लोक निर्माण विभाग व नगरपालिका को उचित प्रबंध करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
लखनपुर। जिला प्रशासन ने 29 जून से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। डीसी डॉ. राकेश मिन्हास ने वीरवार को प्रशासनिक टीम के साथ प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में बनाए यात्रा के स्वागत केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व लखनपुर नगरपालिका को यात्रियों के लिए हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी व लखनपुर नगरपालिका को यात्री सुविधा के लिए सहायता केंद्र, शौचालय, विश्राम ग्रह, सुविधा केंद्र, स्वच्छ जल की व्यवस्था के इंतजाम यात्रा से पूर्व करने पर बल दिया। यात्रा के ओवरआल नोडल ऑफिसर एडीसी रंजीत सिंह, लखनपुर केंद्र इंचार्ज डीसी स्टेट टैक्स प्रदीप मन्हास, एडीडीसी कठुआ सुरिंदर मोहन व सीपीओ रंजीत ठाकुर के साथ लखनपुर कॉरिडोर का दौरा किया और सुनिश्चित किया कि यात्रा में आने वाले यात्रियों के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-------
जिले में 12,500 यात्रियों के रुकने की होगी व्यवस्था
नोडल ऑफिसर रंजीत सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से जिला में एक समय में 12,500 यात्रियों के रुकने व खाने-पीने की व्यवस्था है। उनकी सहूलियत के लिए 12 आरएफआईडी काउंटर भी स्थापित किए गए हैं ताकि पंजीकरण करते समय और पंजीकरण के बाद भी परेशानी न हो। साफ-सफाई पर भी ध्यान रहेगा। समय- समय पर नगरपालिका पूर्ण रूप से विशेष ध्यान रखेगी। यात्रियों के मनोरंजन के लिए जिला प्रशासन की तरफ से स्थानीय कलाकारों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक झलक को प्रदर्शित किया जाएगा ताकि यात्रियों को जम्मू-कश्मीर की विरासत से रूबरू करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed