फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   amarnath yatra

Kathua News: कठुआ में ठहराए 6 हजार श्रद्धालु, 8 लंगरों से खाद्य आपूर्ति

विज्ञापन
amarnath yatra
-जोश बरकरार, भजन गाकर और जयकारे लगा बिता रहे समय
विज्ञापन

-कठुआ में ही रजिस्ट्रेशन और मेडिकल प्रक्रिया पूरी करवाने की मांग
कठुआ। देश भर से राज्यों से बाबा बफार्नी के श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। एक ही रात में कठुआ के लॉजमेंट सेंटरों में श्रद्धालुओं की संख्या 6 हजार तक पहुंच गई। जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के खाने-पीने और रहने का प्रबंध किया गया है। जिले के 8 लंगरों से ही सभी श्रद्धालुओं के खाने-पीने का सामान मंगवाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक रामबन के पास रास्ता खुल चुका है। यात्रा बहाल कर दी गई है, लेकिन विभिन्न राज्यों से अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को अभी कठुआ में ही रोका जा रहा है। प्रबंध देख रहे अधिकारियों का कहना है कि अभी उच्चाधिकारियों से जत्थे रवाना करने का आदेश नहीं आया है। श्रद्धालुओं को कब आगे भेजा जाएगा, इस बाबत कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं, विभिन्न राज्यों से बाबा बर्फानी के दर्शन करने निकले श्रद्धालुओं का कहना है कि चाहे 2 की जगह 4 दिन और यहां ठहरना पड़े कोई चिंता नहीं। लेकिन, दर्शन किए बिना नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

कठुआ में ही मिले रजिस्ट्रेशन और मेडिकल की सुविधा
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आए दिलीप यादव, मोनू सैनी, मध्य प्रदेश से आए प्रकाश और उत्तर प्रदेश के यशपाल प्रजापति का कहना है कि प्रशासन ने बेहतर सुविधाएं दी हैं। खाने-पीने और रहने का प्रबंध बढ़िया है। पर कई श्रद्धालुओं की रजिस्ट्रेशन और मेडिकल प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। मांग है कि कठुआ में ही रजिस्ट्रेशन और मेडिकल सुविधा दी जाए ताकि, आगे इन प्रक्रियाओं में समय न गंवाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोश बरकरार, भजन गाकर और जयकारे लगा बिता रहे समय
बाबा बफार्नी के भक्त लंबा सफर कर यहां तक पहुंचे हैं। लेकिन, जिला के लॉजमेंट सेंटरों में रोके गए श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नहीं आई है। अधिकतर श्रद्धालु भजन गाकर, जयकारे लगाकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। वहीं, कुछ श्रद्धालु भजनों पर नाच कर मनोरंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed