{"_id":"64a9b9f0002540e4cd0d62f4","slug":"amarnath-yatra-kathua-news-c-201-1-knt1007-721-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिला के 36 लॉजमेंट सेंटरों में ठहराए गए 1100 से अधिक श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिला के 36 लॉजमेंट सेंटरों में ठहराए गए 1100 से अधिक श्रद्धालु
Sun, 09 Jul 2023 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
-7500 श्रद्धालुओं के ठहरने, खाने-पीने और सुरक्षा की व्यवस्था
-बरसात के चलते बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं को कठुआ में ठहराया
कठुआ। बरसात के चलते श्री अमरनाथ यात्रा रोकी गई है। ऐसे में कठुआ प्रशासन ने श्रद्धालुओं के ठहरने, खाने-पीने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शनिवार रात तक जिला के 36 लॉजमेंट सेंटरों में 1100 से अधिक श्रद्धालुओं को ठहराया गया है। जिला प्रशासन के पास 7500 तक श्रद्धालुओं को हर सुविधा देने का प्रबंध है।
श्री अमरनाथ यात्रा अधिकारी सुरेश शर्मा का कहना है कि चाहे अमरनाथ यात्रा हो या माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्री, सभी को खराब मौसम की जानकारी देकर यहीं रुकने की अपील की जा रही है। ताकि, उन्हें आगे खराब मौसम के चलते परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने बताया कि जिले में 8 लंगर और 36 लॉजमेंट सेंटर हैं। इनमें 1100 से अधिक श्रद्धालु रुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला कठुआ में 7500 श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा देने के लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का प्रबंधन सही ढंग से हो, इसके लिए हर लॉजमेंट सेंटर के लिए अलग से नोडल अधिकारी तैनात किया गया है।
इसके अलावा सेक्टर अधिकारी और जोनल अधिकारी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा देने के लिए कठुआ प्रशासन पूरी तरह चौकसी से काम कर रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अकेले लखनपुर लंगर में ही 500 से अधिक श्रद्धालुओं को रखा गया है। उनकी हर जरूरत का ध्यान रखा जा रहा है।
रणजीत सिंह, नोडल अधिकारी, लॉजमेंट सेंटर लखनपुर