फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   amarnath yatra

Kathua News: आवास केंद्रों में रुके यात्रियों की सेवा में दिन-रात जुटा प्रशासन व लंगर समितियां

Mon, 10 Jul 2023 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 10 Jul 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra
यात्री भजन कीर्तन कर व्यतीत कर रहे समय
विज्ञापन

हीरानगर।
भारी बारिश के कारण श्री अमरनाथ यात्रा रुकने से आवास केंद्रों में ठहरे यात्रियों की सेवा में प्रशासन और लंगर समितियां दिन रात जुटी हुई हैं। यात्री भजन कीर्तन कर समय व्यतीत कर रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं कि कब उन्हें भोले बाबा के दर्शन हों।
छन्न अरोड़ियां में बाबा बर्फानी सेवा मंडल की ओर से लगाए गए लंगर में ठहरे यात्री सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं। लंगर स्थल पर बेहतर शौचालय, ठहरने के लिए साफ-सुथरा हॉल, चिकित्सा जैसी सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही है। लंगर समिति के सदस्य एवं पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने बताया कि लंगर में करीब 500 से 600 लोगों के रुकने की व्यवस्था है। खाने में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं और पूरा खाना देसी घी में तैयार किया जाता है। इसके अलावा हवा, बिजली, पानी, शौचालय इन सब सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। यहां का वातावरण देखकर खुशी-खुशी यात्री यहां ठहरते हैं। सुबह शाम भजन कीर्तन करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा समिति के सभी सदस्य को उस समय बेहद प्रसन्नता होती है जब भोले बाबा के भक्त यहां पर की गई व्यवस्था की सराहना करते हैं और कहते हैं कि अगली बार आए तो इस लंगर में जरूर रुकेंगे। वहीं इस लंगर के अलावा अन्य आवास केंद्रों में भी प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खाने के अलावा बिजली, पानी, रहने की पूरी व्यवस्था है। पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से बाबा के भक्तों की सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed