फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   amarnath

अमरनाथ यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश

विज्ञापन
amarnath
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रदेश प्रशासन ने कमर कस ली है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में जहां पांच सौ लोगों को ही प्रतिदिन सड़क मार्ग से दाखिल होने की अनुमति रहेगी, वहीं बालटाल रूट से हेलीकाप्टर टिकट को ही उनके यात्रा पास के रूप में मान्यता दिए जाने की बात सामने आ रही है। यात्रा के आगाज से पूर्व इंतजामों की समीक्षा के लिए मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा और आईजीपी मुकेश सिंह ने लखनपुर का दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें जिला प्रशासन को प्रदेश में यात्रा के आगाज के साथ ही दाखिल होने वाले भक्तों के लिए उचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। लखनपुर में पंजीकरण और व्यवस्थित तरीके से भक्तों को यात्रा के लिए भेजने के संबंध में विस्तृत चर्चा भी की गई। आपात स्थित में यात्रा रुकने के दौरान भक्तों के लिए अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। जिन क्वारंटीन सेंटरों में भक्तों को रोका जाएगा, उनमें खान पान से लेकर पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। उधर, आईजीपी ने लखनपुर के साथ-साथ हाईवे और आईबी से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रबंधों को और बढ़ाए जाने पर भी चर्चा की गई है।
विज्ञापन

डीसी कठुआ ओम प्रकाश भगत ने बताया कि कठुआ में वर्तमान में पांच सौ से अधिक भक्तों के लिए इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। क्वारंटीन सेंटरों को चिन्हित कर लिया गया है। प्रदेश में दाखिल होने वाले भक्तों के लखनपुर में ही सैंपलिंग और पंजीकरण को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed