{"_id":"678320649bcf4f9db4034b4e","slug":"along-with-three-yrs-child-women-injured-in-road-accident-kathua-news-c-201-1-knt1006-116461-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क हादसों में मां व उसके मासूम बेटे सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क हादसों में मां व उसके मासूम बेटे सहित तीन घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में हुए दो सड़क हादसों में एक महिला सहित उसका तीन वर्षीय बेटा व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जीएमसी कठुआ में उपचार के लिए लाया गया है। गंभीर रूप से घायल बच्चे को बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
पहला हादसा महानपुर क्षेत्र में हुआ, यहां अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार 30 वर्षीय महिला और उसका तीन वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी पहचान मीनाक्षी देवी पत्नी राकेश कुमार और पीयूष दोनों निवासी महानपुर के रूप में हुई। हादसे के बाद दोनों को महानपुर पीएचसी में भर्ती करवाया गया। यहां उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। यहां महिला का उपचार जारी है, लेकिन उसके तीन वर्षीय बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है।
वहीं, एक अन्य हादसा घाटी औद्योगिक क्षेत्र में हुआ। यहां स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात हुई सड़क दुर्घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान 28 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी लच्छीपुर कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना
विज्ञापन