फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Along with Husband and Wife; Five Injured in Road Accident

Kathua News: सड़क हादसों में दंपती सहित पांच घायल

विज्ञापन
Along with Husband and Wife; Five Injured in Road Accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में एक दंपती सहित पांच लोग घायल हो गए। इन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर के पास पेश आया। यहां एक कार और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। शुक्रवार की सुबह हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार 40 वर्षीय जोगिंदर चंद पुत्र पूरन चंद निवासी महापाटी सहित 60 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र थुडू सिंह निवासी होट और 40 वर्षीय हेमराज पुत्र कृष्ण सिंह निवासी करडोह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। यहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाल मोड़ के पास पेश आया। यहां कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दंपती घायल हो गया। बीती वीरवार की रात हुए हादसे के बाद उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान 60 वर्षीय मदनलाल पुत्र विक्रमजीत और उसकी 55 वर्षीय पत्नी सविता रानी दोनों निवासी रामनगर उधमपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed