{"_id":"671d5562f944b5c58f035a0d","slug":"along-with-girl-two-persons-swallow-poison-kathua-news-c-201-1-knt1009-114374-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: किशोरी सहित दो ने निगला जहरीला पदार्थ, उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: किशोरी सहित दो ने निगला जहरीला पदार्थ, उपचाराधीन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में पिछले चौबीस घंटों में एक किशोरी सहित दो लोगों ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इनका उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पहला मामला शनिवार की सुबह शहर के वार्ड दो में सामने आया जिसमें एक 13 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे जीएमसी में ले गए। यहां उसका उपचार जारी है। एक अन्य मामला बीते शुक्रवार देर रात को लखनपुर क्षेत्र के हटली गांव का है। इसमें 29 वर्षीय प्रतिभा देवी पत्नी शुभम निवासी हटली ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद महिला को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।