{"_id":"67a50c3ab8b7c2e1120af5dd","slug":"ajay-sadotra-held-meeting-with-nc-workers-kathua-news-c-201-1-knt1009-117187-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ ही नहीं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल : सडोत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ ही नहीं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल : सडोत्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
- नेकां के अतिरिक्त महासचिव ने कार्यकर्ताओं की बैठक में साधा निशाना
कठुआ। जिला नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) इकाई की ओर से कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पार्टी के अतिरिक्त महासचिव अजय सडोत्रा ने की। इस दौरान जिले में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं पर चिंता जाहिर की गई।
सडोत्रा ने कहा कि न केवल कठुआ में, बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। गृह मंत्रालय और पुलिस उपराज्यपाल के अधीन है। पुलिस अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है। कहा कि जब से प्रदेश का विशेष दर्जा छीना गया है, तब से ही बाहरी लोग स्थानीय लोगों की जमीनों को हड़पने के लिए घूम रहे हैं जिसके चलते कहीं गोली की वारदात सामने आ रही है, तो कहीं डकैती की।
उन्होंने कहा कि जब से उमर अब्दुल्ला की सरकार बनी है। सबसे पहले उन्होंने राज्य का विशेष दर्जे के साथ-साथ राज्य की बहाली को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया है। जिसके चलते कई बार वह प्रधानमंत्री से मिल चुके हैं। सर्वोच्च न्यायालय और लोकसभा में कई बार भाजपा सरकार राज्य की बहाली को लेकर बात कर चुकी है, लेकिन दर्जा देने में इतना क्यों हिचकिचा रही है। जब तक राज्य का दर्जा और राज्य की बहाली नहीं होती है, तब तक न तो युवाओं का रोजगार सुरक्षित है और न लोगों की जमीनें।
विज्ञापन
इसके अलावा अतिरिक्त महासचिव ने पार्टी के विकास के लिए सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने की वकालत की।। कहा कि भाजपा सिर्फ लोगों को बांट सकती है, लेकिन नेकां हर संभव कोशिश कर रही है कि लोगों की एकता बनी रहे। उमर अब्दुल्ला सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। इसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए। प्रदेश का बजट घोषित होने के बाद सभी दलों के नेताओं से मिलकर बात कर रहे हैं कि प्रदेश का विकास हो सके। इस मौके पर जिला प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।