Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   AJ Club wins the last league match of T-20 cricket tournament

Kathua News: टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में एजे क्लब विजयी

विज्ञापन
AJ Club wins the last league match of T-20 cricket tournament
स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंटर जोन खेल प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट के मुकाबले में बल्लेबाज को रन  - फोटो : ट्रायल्स के दौरान प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी-स्रोत खेल विभाग
युवाओं को खेल के माध्यम से एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उददेश्य से जिला पुलिस लाइन में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025-26 के तहत अंडर-19 आयु वर्ग में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेली गई प्रतियोगिता के आखिरी लीग मुकाबले में एजे क्लब ने जीत अपने नाम की।
विज्ञापन

जिला पुलिस लाइन के मैदान में रॉयल क्लब हीरानगर और एजे क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर एजे क्लब ने पहले बल्लेबाज़ी की और निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। जवाब में रॉयल क्लब हीरानगर की टीम के बल्लेबाजों के सामने एजे क्लब के गेंदबाजों जबरदस्त दबाव बनाया, जिसके कारण हीरानगर के बल्लेबाज पूरी पारी के दौरान खुल कर नहीं खेल पाए और उनकी पूरी टीम 90 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

इस मुकाबले में एजे क्लब के हरफनमौला खिलाड़ी आदी मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। उन्होंने 13 रन बनाए और तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed