{"_id":"624201c3319ea26d2c531fa6","slug":"agriculture-kathua-news-jmu256617420","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि सहायक उपकरण पाकर खुश हुए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि सहायक उपकरण पाकर खुश हुए किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। छोटे किसानों को बेहतर कृषि संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जिला कृषि कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर उपस्थित किसानों व पंचायत प्रतिनिधियों को विभाग के विशेषज्ञों और अधिकारियों ने कृषि को बढ़ावा देने के लिए विस्तार से जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम के दौरान डीडीसी कैपेक्स बजट और पंचायत प्रतिनिधियों के फंड से मिली आर्थिक सहायता के आधार पर करीब 30 किसानों को कृषि में इस्तेमाल होने वाले सहायक उपकरण दिए गए।
विभाग के अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल किसानों को आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी। जिले के मुख्य कृषि अधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में टूल किट हासिल करने वाले किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी और हैंड स्प्रेयर हासिल करने वाले किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ डीडीसी कैपेक्स बजट से मिली राशि के माध्यम से दिया जा रहा है। वहीं मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों को खेती के लिए बेहतर कृषि संसाधन उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने अपने बजट से 10 लाख रुपये की राशि जारी की है। ताकि किसानों को बेहतर कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों की आजीविका का साधन खेती ही है। लिहाजा इसे और ज्यादा समृद्ध और आधुनिक बनाने की जरूरत है। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी राजू महाजन, सरपंच बडाला शुभकर्णी देवी, सरपंच सेंपर सपला वीना देवी, सरपंच ऐरवां मखनी देवी, नायब सरपंच चन्नग्रा रोहित शर्मा, पंच जगई शमशेर चंद, सपपिंदर कुमार आदि रहे।