{"_id":"610016608ebc3e587b5f1828","slug":"agriculture-kathua-news-jmu2403153152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से बर्बाद फसलों का मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से बर्बाद फसलों का मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन
भवन निर्माण कामगार यूनियन ने उज्ज दरिया और तरनाह नाले में आई बाढ़ से बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा किसानों को जल्द देने की मांग की है। मंगलवार को यूनियन के कार्यालय ठंगर में बैठक हुई। इस दौरान अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि किसानों को बिना देरी किए फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
यूनियन के सदस्यों ने कहा कि मुआवजा देने में जितनी देरी होगी, किसानों की चिंता उतनी अधिक बढ़ेगी। बढ़ती महंगाई से मजदूर और किसान पहले ही परेशान हैं। ऊपर से बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कुछ किसानों की कृषि भूमि भी बह गई है। ऐसे किसानों को सरकार की मदद की बेहद जरूरत है।
उधर, डीडीसी अध्यक्ष मान सिंह ने पार्टी के नेताओं के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान भी किसानों ने बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस पर उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग उच्च अधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी।