{"_id":"675ddf86b4b180865b0f8b13","slug":"after-two-day-one-dengue-case-found-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1006-115747-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दो दिन के अंतराल के बाद सामने आया डेंगू का एक मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दो दिन के अंतराल के बाद सामने आया डेंगू का एक मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू अलर्ट का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। तापमान में गिरावट के साथ जिले में डेंगू के मामलों में कमी आना शुरू हो गई है। दो दिन के अंतराल के बाद जिले में डेंगू का एक मामला सामने आया है। इसके साथ ही अब तक मिले कुल मरीजों की संख्या 786 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ताजा मामला कठुआ शहर में सामने आया है। इसमें 19 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। विभाग के अनुसार अब तक सामने आए 786 मामलों में 752 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 21 मरीज जम्मू-कश्मीर से बाहर उपचार करवा रहे हैं। मौजूदा समय में जिले में 13 सक्रिय मामले हैं। उधर, जिला स्वास्थ्य विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड ने वार्ड 14 में, परोल मेडिकल ब्लॉक के चक गोटा लखनपुर और महीन, हीरानगर मेडिकल ब्लॉक के राजबाग, खानपुर और हीरानगर कस्बा में, बिलावर मेडिकल ब्लॉक के किशनपुर, टांडी और बिलावर कस्बा में, बसोहली मेडिकल ब्लाॅक में वार्ड नंबर 3, फरनाट और बसोहली कस्बा में सहित बनी मेडिकल ब्लॉक के संदरून, भकोगा और बनी कस्बे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
इस दौरान 83 बुखार पीड़िनों के खून के नमूने लिए गए। जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के बाद जिले में सामने आने वाले डेंगू के मामलों में कमी तो देखी जा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद विभाग अपनी सक्रियता में कोई कमी नहीं कर रहा है। ताकि डेंगू के सामने आने वाले मरीजों को सही समय पर उपचार दिया जा सके।