फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   After the ceasefire, the situation is improving, business is back on track

Kathua News: संघर्ष विराम के बाद सुधर रहे हालात, पटरी पर लौटने लगा कारोबार

Tue, 20 May 2025 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 20 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
After the ceasefire, the situation is improving, business is back on track
- भारत-पाक तनाव के बाद शहर में 40 प्रतिशत तक घट गया था कारोबार
विज्ञापन

- कठुआ शहर और लखनपुर कस्बे के बाजार में बढ़ी चहल-पहल

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। संघर्ष विराम के बाद बाजार के हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। कठुआ शहर और लखनपुर कस्बे के बाजार में चहल-पहल देखी जा रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
शहर के कारोबारियों का कहना है कि गर्मी के सीजन में आने वाले पर्यटकों के कारण लखनपुर में सबसे ज्यादा कारोबार होता रहा है। यहां अब भी पिछले वर्षों की तुलना में व्यवसाय पूरी तरह से पटरी पर नहीं आया है। हालांकि, बढ़ती गतिविधियों को देखकर व्यापारी आशान्वित हैं कि जल्द ही व्यापार अपने पुराने स्तर पर लौट आएगा। अगर स्थिति स्थिर बनी रहती है तो उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में व्यापार पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि औद्योगिक क्षेत्रों में भी कारोबार अब भी पटरी पर नहीं आ पाया है। जिले के भागथली औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के जाने से अस्थायी बाजार बंद हो गए थे। वह अब तक पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाए हैं। संघर्ष विराम के बाद सीमित संख्या में श्रमिक काम पर लौट रहे हैं। मगर औद्योगिक इकाइयों में काम पटरी पर अभी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------
भारत-पाक तनाव बढ़ा तो पर्यटकों की आवाजाही पूरी तरह से थम गई थी। इससे कस्बे में होने वाले कारोबार में 70 प्रतिशत तक की गिरावट आई थी और स्थानीय व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। अब स्थिति नियंत्रण में आ रही है। पर्यटक दोबारा आने लगे हैं।

रवि कुमार, निवासी लखनपुर
---------------------------------------------------
बाजार में हालात पहले से बेहतर हो गए हैं। पहले 40 प्रतिशत तक व्यापार घट गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे बाजारों में रौनक लौट रही है। हालांकि, सामान्य दिनों की तुलना में अब भी 10 प्रतिशत तक व्यापार कम है। अब ग्राहक धीरे-धीरे बाजारों में लौट रहे हैं, और खरीदारी का स्तर भी बढ़ रहा है।
कपिल ठप्पा, निवासी कठुआ
---------------------------------------------------
आने वाले दिनों में कारोबार में और अधिक सुधार देखने को मिलेगा। कई क्षेत्रों में अब भी चुनौतियां बनी हुई हैं। मगर लोगों को उम्मीद है कि कारोबार जल्द ही फिर से पटरी पर आ जाएगा। स्थिति सामान्य होने पर आर्थिक सुधार की दिशा में सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं।
तरसेम गुप्ता, बर्तन विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed