फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   After 17 Years Road Incomplete in Malhar

Kathua News: 17 साल से सड़क अधूरी, फिसलन पर चलना बना मजबूरी

विज्ञापन
After 17 Years Road Incomplete in Malhar
कटली मल्हार इलाके को जोड़ने वाली सड़क। संवाद
- मल्हार इलाके को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए वर्ष 2007 में 18 किमी लंबी सड़क का निर्माण शुरू किया गया था
विज्ञापन

- 30000 की आबादी प्रभावित, बारिश होने के बाद सड़क पर कई-कई दिन कीचड़ जमा रहता है
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। मल्हार इलाके को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए वर्ष 2007 में 18 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू किया गया था जो जिसे आज तक लोक निर्माण विभाग पूरा नहीं कर पाया है। सड़क पर अभी तक पानी की निकासी के प्रबंधों के साथ-साथ सुरक्षा दीवारें भी नहीं लग पाई हैं।
इस वजह से दूरदराज क्षेत्र की तीन पंचायतों की 30000 से अधिक आबादी को सड़क सुविधा नहीं मिल पा रही है। जरा सी बारिश होने के बाद अक्सर सड़क पर कई-कई दिनों या महीनों तक यातायात प्रभावित रहता है। सड़क पर फिसलन बढ़ जाने की वजह से दूर दराज मलाड, मल्हार,नलेऊ आदि पंचायतों के लोगों का सड़क संपर्क अन्य इलाकों से कट जाता है। स्थानीय निवासी रफीक अहमद, शमशेर, अश्विनी, नेक मोहम्मद और जोगिंदर कुमार ने बताया की लोक निर्माण विभाग की ओर से नाबार्ड के तहत सड़क पर पिछले 17 सालों में लगभग नौ करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है लेकिन आज तक सड़क का काम मुकम्मल नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क पर तारकोल तक नहीं बिछाया गया। दूर दराज का पहाड़ी इलाका स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ सड़क सुविधाओं से भी वंचित है। इस कारण इलाके के लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के बारे में कई बार लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों के साथ-साथ जिला उपायुक्त और इलाके के जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई मगर कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सड़क का कार्य मुकम्मल न होने की वजह से इलाके में आज तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। लोगों को किराये के वाहनों में निचले इलाकों की तरफ आना-जाना पड़ता है जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। अगर मौसम साफ रहे तो सड़क पर यातायात जारी रहता है लेकिन बरसात के मौसम में या फिर जोरदार बारिश होने के बाद सड़क पर मलबा आ गिरता है जिससे कई-कई महीने तक यातायात बाधित रहता है।

दूर दराज क्षेत्र के लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का काम पूरा करवाया जाए ताकि 30000 से अधिक आबादी को सड़क सुविधा सही तरीके से मिल सके।

कोट....
सड़क को अपग्रेड करने के लिए प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया। राशि स्वीकृत होने के बाद सड़क को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- मोहम्मद रजाक, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed