{"_id":"6778422c2f32f63d040215b5","slug":"administration-issue-advisory-regarding-whether-kathua-news-c-201-1-knt1006-116290-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 8 जनवरी तक जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना, अनावश्यक यात्रा से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 8 जनवरी तक जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना, अनावश्यक यात्रा से बचें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रशासन ने मौसम को देखते हुए जारी की एडवाइजरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में पिछले चार दिनों से कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। हालांकि इस दौरान दोपहर के समय कुछ देर के लिए खिलने वाली धूप लोगों को राहत दे रही है, लेकिन शाम होने के साथ फिर से ठंड में होने वाला इजाफा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रहा है।
आने वाले दो दिनों में मौसम के मिजाज के और बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर द्वारा जारी मौसम की चेतावनी के मद्देनजर 2 जनवरी से 8 जनवरी तक जिला कठुआ में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। लिहाजा लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें और इस अवधि के दौरान प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और व्यवधान कम से कम हो।
जारी एडवाइजरी में बताया गया कि राजस्व, लोकनिर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, शहरी स्थानीय निकाय, बिजली विभाग, जल शक्ति विभाग स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के फील्ड स्टाफ तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए अपने मुख्यालय में तैनात रहेंगे।