{"_id":"675206b4f51152bf910d89a4","slug":"administration-gave-order-for-held-salary-of-10-panchayat-secreterias-kathua-news-c-201-1-knt1008-115496-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: खराब प्रदर्शन पर दस पंचायत सचिवों से दस्तावेज तलब, न देने पर वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: खराब प्रदर्शन पर दस पंचायत सचिवों से दस्तावेज तलब, न देने पर वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। ऑनलाइन ऑडिट के तहत खराब प्रदर्शन की गाज जिले के दस पंचायत सचिवों पर गिरी है। सहायक आयुक्त पंचायत ने संबंधित दस्तावेज स्थानीय निधि लेखा ऑडिट और पेंशन के उप निदेशक कार्यालय में सात दिन के भीतर जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही संबंधित बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि यदि यह पंचायत सचिव रिकार्ड जमा नहीं करवाते तो इनका दिसंबर माह का वेतन रोक दिया जाए। सहायक आयुक्त पंचायत दानिश रसूल मीर की ओर से जारी आदेश के तहत ब्लॉक कीड़ियां गंडियाल के हटली, ब्लॉक भूंड के जिंदरैली और सियालग, ब्लॉक बग्गन के धार डुगनू और ब्लॉक हीरानगर के गरा, कट्टल ब्राह्मना, मेला, पथवाल, स्प्रैन, सूबा चक और सतूरा के पंचायत सचिवों के ऑनलाइन ऑडिट प्रदर्शन पर चिंता जताई गई है। अधिकारी के अनुसार बार-बार निर्देश दिए जाने के बाद भी कोई सुधार नहीं मिला। ऐसे में उनके पास कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं था।