{"_id":"68a62ca0cd2e86cea60bf396","slug":"administration-did-not-give-permission-to-take-out-reushar-mata-yatra-kathua-news-c-201-1-knt1008-123243-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रियूशर माता यात्रा निकालने को लेकर प्रशासन ने नहीं दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रियूशर माता यात्रा निकालने को लेकर प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
Thu, 21 Aug 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। गत्ती पंचायत के बंग्याज क्षेत्र से हर तीसरे वर्ष निकलने वाली रियूशर माता की पारंपरिक यात्रा इस बार प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण स्थगित हो गई, जिससे श्रद्धालुओं में गहरा असंतोष और निराशा है।
यह यात्रा बंग्याज से शुरू होकर बनी, सरथल होते हुए भद्रवाह स्थित रियूशर मंदिर तक जाती है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लेते हैं। इस बार भी यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और भक्तों ने पहले से योजना बनाकर प्रशासन से अनुमति लेने के लिए एसडीएम कार्यालय बनी में एक शिष्टमंडल भेजा। लेकिन प्रशासन की ओर से यात्रा की अनुमति नहीं दी गई।