{"_id":"5d9b967b8ebc3e012c653906","slug":"adininistration-kathua-news-jmu1947523193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त डीसी ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त डीसी ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाकों के दौरे के दौरान लोगों से बातचीत करते डीसी कठुआ ओम प्रकाश भगत। अमर उजाला
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। नवनियुक्त डीसी ओम प्रकाश भगत ने सोमवार को सीमावर्ती गांवों का पहला दौरा कर लोगों की समस्याओं का जाना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सीजफायर की घटनाओं में बढ़ोतरी के चलते प्रशासन सतर्क है और माहौल खराब होने पर हर स्थिति से निपटने पर तैयार है। ग्रामीण शिकायतों और समस्याओं का लिखित में ब्योरा दें। इसके बाद इन्हें केंद्र सरकार को प्रेषित कर समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जीरो लाइन पर बसे गांवों का दौरा किया। वहीं, पाकिस्तानी गोलाबारी प्रभावित मनियारी गांव में लोगों से बातचीत कर समस्याएं जानीं। इस मौके पर उनके साथ बीएसएफ के आईजी नरेंद्र जम्वाल भी मौजूद रहे।
बैठक में लोगों ने सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने, बंकर निर्माण में तेजी लाने और उनकी सफाई करवाने की मांग की। वहीं, उन्होंने बताया कि खेती योग्य जमीन तारबंदी के आगे चली गई है, जिसका मुआवजा आज तक नहीं मिला। लोगों ने युवाओं के लिए भर्ती में तीन प्रतिशत आरक्षण के लिए बार्डर प्रमाण पत्रों के लिए जीरो लाइन से रखी गई 10 किलोमीटर की दूरी पर भी सवाल उठाए।
डीसी ने लोगों से कहा कि अपनी शिकायतें लिखित में दे दें। हम इन्हें केंद्र सरकार को भेजेंगे ताकि आपकी समस्याओं का समाधान जल्द हो सके। उन्होंने कहा सीमा पर अगर हालात अधिक खराब होते हैं, तो उससे निपटने के लिए प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार है। बैठक में सरपंच भारत भूषण शर्मा, सरपंच मोहनलाल, कुलदीप कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।