{"_id":"64a9b8c62e29b1770202e8f4","slug":"adc-visit-kathua-news-c-201-1-knt1006-726-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एडीसी ने पुरथु में की पुलिस की तैनाती की अनुशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एडीसी ने पुरथु में की पुलिस की तैनाती की अनुशंसा
Sun, 09 Jul 2023 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
बसोहली। बीते दिनों पर्यटन स्थल पुरथु की रंजीत सागर झील में डलहौजी के दो युवाओं के पानी में डूबकर मौत होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। शनिवार को एडीसी बसोहली अजीत सिंह ने पुरथु में पुलिस की तैनाती करने की अनुशंसा की है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में रंजीत सागर झील का जलस्तर 500 फीट तक पहुंच चुका है। यहां पर अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो बचाव कार्य में दिक्कत आ सकती है। लिहाजा ऐसे में पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की तैनाती की जाए, ताकि कोई भी इस झील के पास ना जाए।
इसके लिए उन्होंने सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर बसोहली को पत्र लिखकर वहां पुलिस की नफरी तैनात करने को कहा है। इसके साथ ही यह भी लिखा है कि वहां मौजूद पुलिस कर्मी इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई भी पर्यटक और स्थानीय लोग रंजीत सागर झील में स्विमिंग और नहा न सकें। इसके अलावा फूड स्टॉल के जो वाहन यहां लगाए गए हैं उन्हें भी वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर लगाने को कहा है।