फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ADC Formed Committee For Checking of Market

Kathua News: एडीसी ने दिया मार्केट चेकिंग कमेटी के गठन का निर्देश

विज्ञापन
ADC Formed Committee For Checking of Market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। रमजान, होली, नवरात्र और ईद की तैयारियों को लेकर एडीसी कार्यालय परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एडीसी बसोहली अनिल कुमार ठाकुर ने की। एडीसी ने मार्केट चेकिंग कमेटी के गठन का निर्देश दिया, जिसमें नायब तहसीलदार, टीएसओ, एसएचओ और ईओ म्युनिसिपल कमेटी को शामिल किया गया है।
यह कमेटी सुनिश्चित करेगी कि बाजार में गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उचित दाम पर मिलें और दुकानों पर रेट लिस्ट लगी हो। धार्मिक स्थलों और उनके आसपास की सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए म्युनिसिपल और ग्रामीण अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग को सुचारु जल व विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए। पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़कों की स्थिति पर चर्चा की गई और सुधार हेतु निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ के साथ चर्चा की गई और नागरिकों से क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार महानपुर राधिका सोहन और महानपुर तहसील के अन्य अधिकारियों ने वर्चुअली भाग लिया। बैठक में त्योहारों को शांति और समरसता के साथ मनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया। बैठक में एसडीपीओ सुरेश शर्मा, तहसीलदार सागर विश्वकर्मा, ग्रामीण विकास अधिकारी राजेश कुमार, म्युनिसिपल कमेटी के पूर्व प्रधान सुमेश सपोलिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी, धर्मगुरु और प्रतिष्ठित नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed