फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Accused Patwari on Police Custody for Seven Days

Kathua News: रिश्वत लेने का आरोपी पटवारी सात दिन की रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
Accused Patwari on Police Custody for Seven Days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। खानपुर पटवार हलके से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सात दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को कठुआ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे 20 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

शुक्रवार को जिला कोर्ट परिसर में आरोपी पटवारी सुदर्शन खजूरिया को लेकर पहुंची भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम ने उसे अदालत में पेश किया। एसीबी की ओर से दी गई दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मामले में अधिक पूछताछ के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड में भेजने के निर्देश दिए। ज्ञात रहे कि आरोपी को गिरदावरी में सुधार की एवज में रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर वीरवार को गिरफ्तार किया था। रिमांड मिलने के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ एंटी करप्शन ब्यूरो के जम्मू स्थित थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed