फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   accident

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और ट्रक में टक्कर

विज्ञापन
accident
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन भारी वाहन के साथ हुई टक्कर में कार को काफी नुकसान हुआ है। सड़क के बीचोबीच हुए हादसे के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर वाहनों की आवाजाही को बहाल करवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर को घटना उस समय पेश आई जब जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल से निकल रही कार नंबर जेके08सी-8899 की लखनपुर की ओर से आ रहे ट्रक नंबर जेके08डी-9798 से टक्कर हो गई। हालांकि अस्पताल के गेट पर जिस समय हादसा पेश आया, तो दोनों ही वाहनों की गति काफी कम थी। लेकिन उनके बीच हुई टक्कर के कारण हुई तेज आवाज से आसपास के काफी संख्या में लोग जमा हो गए।
विज्ञापन

पहले तो लोग कार में किसी के घायल होने की आशंका पर उस ओर दौड़े। लेकिन वहां किसी के घायल न होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। इस बीच दुर्घटना से बने हालात को देखते हुए ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस कारण वहां जाम लग गया। मौक पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने टो-वैन के सहारे दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed