फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   accident in kathua, 19 injured

अलग-अलग सड़क हादसों में 19 घायल

Thu, 14 Apr 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Thu, 14 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
accident in kathua, 19 injured
दुर्घटना - फोटो : AmarUjala
जिले में बुध्‍ावार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में 19 लोग घायल हो गए। पहला हादसा लखनपुर-बसोहली मार्ग पर हुआ, जहां पर बस आैर मेटाडोर की भिडंत में चौदह लोग घायल हो गए। इसके अलावा दूसरा हादसा नेश्‍ानल हाईवे पर लच्छीीपर मोड़ पर हुआ, जहां पर मोहिंद्रा पिकअप पलटने से पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पहला हादसे में लखनपुर-बसोहली मार्ग पर बुधवार दोपहर बाहर बजे के लगभग हुई बस और मेटाडोर की भिडं़त में चौदह यात्री घायल हो गए। हादसा महानपुर के माड़ा पट्टी से सटे दन्नी गांव के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस संख्या जेके 08 ए4474 बनी से कठुआ की ओर आ रही थी। इसी बीच बिलावर से बसोहली की ओर जा रही मेटाडोर संख्या जेके08सी 0798 की बस से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा  हो गया। स्थानीय लोगों ने फौरन मदद को हाथ बढ़ाया। हादसे में घायलों को निजी वाहनों में डालकर कर्णवाड़ा पीएचसी में उपचार के लिए ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बिलावर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की पहचान जागो देवी, कस्तूरी लाल, दर्शना देवी, बबली देवी, निकी देवी, श्रुति देवी, मिनाक्षी, लक्ष्मी, प्रवीण, सुरेश कुमारी, पूनम देवी, वंदना देवी, सपना, साक्षी सभी निवासी किशनपुर बिलावर के रूप में हुई है। हादसे में मिनी बस में सवार यात्री ही घायल हुए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं कठुआ में नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह लच्छीपुर मोड़ के नजदीक मोहिंद्रा पिक अप अचानक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में वाहन में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा के रहने वाले सभी सवार जम्मू से वापिस लौट रहे थे।

सुबह छह बजकर पैंतालिस मिनट पर चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। वाहन संख्या एचपी01सी-2734 के हादसे में संदीप कुमार 27, गुलाबो देवी 42, मंगी लाल 34, चैनो देवी 45, विक्की 35 सभी निवासी चंबा घायल हो गए।


हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग फौरन मद्द के लिए दौड़े, जिसके बाद पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल कठुआ में शिफ्ट कर दिया गया। डाक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू किया। हादसे में वाहन चालक संदीप कुमार को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed