{"_id":"12024d8cb32d6c5ff54be331471970bd","slug":"abvp-protests-attack-the-arnia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप का अरनिया आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप का अरनिया आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 29 Nov 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया सेक्टर में हुए आतंकी हमले से गुस्साए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शुक्रवार को केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के साथ पाकिस्तान खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह पार्क चौक पर एकत्रित होकर विद्यार्थियों ने कहा कि हर बार आतंकी आसानी से हमले करते हैं और सरकार चुप्पी साध लेती है। वहीं पाकिस्तान भी नीतियों और नियमाें का उल्लंघन कर भारत को उकसाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए जिला प्रधान आकाश अंदोत्रा ने कहा कि अभी लोगों के दिलों से पाकिस्तान द्वारा किए गए सीज फायर के उल्लंघन के घाव भरे भी नहीं थे कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के माध्यम से फिर इस हरकत को अंजाम दिया लेकिन केंद्र सरकार ने एक बार फिर आतंकवाद पर चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बार-बार आतंकवादी हमलों पर चुप्पी साधने के कारणों को केंद्र सरकार को स्पष्ट करना होगा। वहीं कालेज प्रधान मयंक भगोत्रा ने कहा कि आतंकी हमले में आम नागरिकों के साथ जवानों को भी अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी लेकिन सरकार इस पर कोई जवाब नहीं दे रही।
उन्होंने कहा कि आतंकियों से लड़ना सुरक्षा बलों का कार्य है लेकिन देश की विदेश नीति का क्या, उसमें केंद्र सरकार को बदलाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्क सम्मेलन में मुंह फेरने से बात नहीं बनेगी, विश्व पटल पर विदेश मंत्रालय को पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजित देश कहना होगा।
उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय इस बात को लेकर गंभीर नहीं होगा तो वह उग्र रुख अपना लेंगे। इस मौके पर नगर प्रधान नवीन के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की।