फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ABVP Organised Sports Competition

Kathua News: खेल प्रतिस्पर्धाओं में युवाओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
ABVP Organised Sports Competition
अ​खिल भारतीय विद्या​र्थी परिषद की ओर से करवाई जाने वाली खेल प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कठुआ की नगर इकाई की ओर से नगर खेल कुंभ अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें 150 के करीब प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन जैसी खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

परिषद की जम्मू-कश्मीर प्रांत के खेलो भारत के संयोजक तरुण देव सिंह चिब मुख्य अतिथि और हिमायत सेंटर इंस्टीट्यूट के प्रबंधक विक्रांत राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बताया कि परिषद पूरे प्रांत भर में इन खेलों का आयोजन कर रहा है। जिसमें युवा और विद्यार्थी उत्साह और रुचि दिखा रहे हैं। वहीं, विशिष्ट अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि अगर हम हर प्रकार से मजबूत बनेंगे, तभी अपने देश और समाज को मजबूती के साथ आगे ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

अंत में खेल प्रतिस्पर्धा के प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं, विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक कुलबीर के साथ कार्यकर्ता संदीप और जस्सी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed