{"_id":"678bfc5148dae2fc3f0adb17","slug":"abvp-organised-programme-regarding-youth-day-kathua-news-c-201-1-knt1006-116687-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: संगोष्ठी में युवाओं ने किया स्वामी विवेकानंद को याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: संगोष्ठी में युवाओं ने किया स्वामी विवेकानंद को याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कठुआ की इकाई ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन किया। लच्छीपुर स्थित हिमायत सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद का स्मरण किया।
विशेष अतिथि नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अंशु काटल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने शिक्षा के साथ साथ अपने देश अपने समाज अपनी संस्कृति को भी स्मरण करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेते हुए उनके विचारों पर चलाना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे हिमायत सेंटर के प्रबंधक वरिंदर कुमार ने कहा कि वह स्वामी विवेकानंद के विचारों काफी प्रभावित रहे हैं।
मुख्य वक्ता रहे ईश्वर शरद ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानती है और उनके विचारों को इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से समाज और आम जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास करती है।