फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   AAP workers got angry when Mehraj Malik was sent to jail

Kathua News: मेहराज मलिक को जेल भेजे जाने पर भड़के आप कार्यकर्ता

विज्ञापन
AAP workers got angry when Mehraj Malik was sent to jail
विधायक मेहराज मलिक के समर्थन में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्तासंवाद
डोडा से विधायक व आम आदमी पार्टी के नेता मेहराज मलिक को पीएसए एक्ट के तहत जेल भेजे जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया, जिसका पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान हीरालाल वर्मा ने अपने रोष का इजहार करते हुए कहा कि मलिक हमेशा से समाज के गरीब मजबूर तबके की आवाज बनते रहे हैं और पूरी मजबूती से वह उनके साथ होने वाले भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाते रहे है। लेकिन उनकी इस आवाज से परेशान डोडा प्रशासन ने जिस तरह से पीएसए का चाबुक चलाने का प्रयास किया है, वह पूरी तरह से न्यास संगत नही है। उनकी इस गिरफ्तारी को अगर परिभाषित किया जाए तो यह एक विधायक नही बल्कि उन हजारों लोगों पर कार्रवाई है जिन्होंने अपने वोट की ताकत से उन्हें जिताया है। लिहाजा उनकी पार्टी हर मंच पर इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि सभी विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर एक होकर अपनी आवाज को बुलंद करें।
विज्ञापन

वही इस मौके पर पार्टी के सचिव एडवोकेट अमरजीत सिंह ने मलिक पर लगाए गए पीएससी को पूरी तरह से गरीबों की आवाज कुचले जाने का प्रयास बताते हुए कहा कि इस मामले में डोडा प्रशासन ने जिस तरह से लोगों की आवाज उठाने वाले नेता पर बदले की कार्रवाई की है, वह पूरी तरह से कानून के विपरीत है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को यह बताना चाहिए की विधायक ने कौन सा ऐसा जगह अपराध किया है जिससे मानवता को खतरा है और उसे उनके खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम का उपयोग करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही इस मौके पर अंबेडकरी सेना मूल निवासी के प्रधान प्रदीप अंबेडकरी और पीडीपी नेता एसके भंडारी ने भी मेहराज मलिक की गिरफ्तारी को अन्याय पूर्ण कार्रवाई बताते हुए इसके खिलाफ होने वाले हर संघर्ष में अपना समर्थन देने का ऐलान किया। प्रदर्शन में पार्टी के संगठन मंत्री मुकेश सूदन, सचिव संजीव शर्मा, उपप्रधान हरनाम सिंह, कैप्टन नरेंद्र बंदराल , अशोक सिंह, शालू गोस्वामी, मधुरानी, सुरेखा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed