{"_id":"6876a98efeee0cd692013b21","slug":"a-seven-meter-wide-underpass-will-be-built-in-chhan-moriya-kathua-news-c-201-1-knt1002-121939-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: छन्न मोरियां में बनेगा सात मीटर चौड़ा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: छन्न मोरियां में बनेगा सात मीटर चौड़ा अंडरपास
Wed, 16 Jul 2025 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
छन्न मोरियां में पुराने अंडरपास को तोड़ती मशीन। - संवाद
- पुराने अंडरपास को तोड़ने का काम हुआ शुरू
हीरानगर। छन्न मोरियां के लोगों के लिए राहत की खबर है। हाईवे पर एक्सप्रेस वे के निर्माण के चलते यहां बनाए गए दो मीटर चौड़े अंडरपास को सात मीटर चौड़ा करने का काम शुरू करने के लिए पुराने अंडरपास को तोड़ने का काम शुरू हो गया है।
स्थानीय लोगों की ओर से एक्सप्रेस वे के नीचे बनाए गए अंडरपास की चौड़ाई पर्याप्त न होने पर विरोध जताया गया था। इसके बाद अब इस पुराने अंडरपास को तोड़ने का काम शुरू हो गया है और जल्द ही यहां नया अंडरपास बनाया जाएगा जिसकी चौड़ाई सात मीटर रहेगी। जानकारी के अनुसार नए अंडरपास से न सिर्फ स्थानीय लोगों को लाभ होगा बल्कि इससे जुड़ते आसपास के बाजारों और गांवों को लाभ होगा। इसके बनने से बड़े वाहन भी इसके नीचे से गुजर सकेंगे। यह अंडरपास न सिर्फ आम लोगों की सुविधा के लिए होगा बल्कि हाईवे पर चलने वाले बड़े मालवाहकों को भी इसका लाभ मिलेगा। यहां बनने वाले नए अंडरपास से छोटे-बड़े सभी वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। स्थानीय लोगों ने पुराने अंडरपास की चौड़ाई कम होने पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए हाईवे पर प्रदर्शन भी किया था।
वहीं पुराने अंडरपास को तोड़ने का काम शुरू होता देख स्थानीय लोगों ने इसके लिए स्थानीय विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके द्वारा की मांग पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यहां बनाया जा रहा दो मीटर चौड़ा अंडरपास लोगों के लिए नाकाफी था। यह इस क्षेत्र का मुख्य चौक है यहां से कई छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। यहां पहले बनाया जा रहा दो मीटर चौड़ा अंडरपास बड़े वाहनों के गुजरने के लायक नहीं था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसे चौड़ा करने की मांग की। लोगों की इस मांग को नेशनल हाईवे अथॉरिटी और सांसद डॉ जितेंद्र सिंह के समक्ष रखा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और हाईवे अथॉरिटी से बात कर लोगों की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। इसके बाद अब यहां सात मीटर चौड़ा अंडरपास बनेगा, जिसमें से छोटे बड़े सभी वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हमें चुना है और उनकी समस्याओं के हाल के लिए हम कभी भी पीछे नहीं रहेंगे।
- विजय शर्मा, विधायक, हीरानगर।