फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A new building of police check post will be constructed at Dinga Amb at a cost of 90 lakhs

Kathua News: डिंगा अंब में 90 लाख की लागत से बनेगी पुलिस चेक पोस्ट की नई इमारत

Sun, 31 Aug 2025 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 31 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A new building of police check post will be constructed at Dinga Amb at a cost of 90 lakhs
कठुआ। हीरानगर सब डिविजन के डिंगा अंब इलाके में पुलिस चेक पोस्ट की नई इमारत के निर्माण कार्य सहित बार्डर पुलिस पोस्ट मढ़ीन की मरम्मत कार्य का कवायद शुरू हो चुका है। इसके लिए पुलिस ने विभाग ने 1 करोड़ 15 लाख 56 हजार की राशि जारी कर दी है। दोनों पुलिस पोस्ट के निर्माण और मरम्मत कार्य का जिम्मा जम्मू-कश्मीर पुलिस कंस्ट्रक्शन विंग को सौंपा गया है।
विज्ञापन


पुलिस कंस्ट्रक्शन विंग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बिलावर-रामकोट मार्ग पर डिंगा अंब स्थित पुलिस विभाग की ओर से कई दशक से चेक पोस्ट स्थापित की गई थी, लेकिन वहां पुलिस कर्मियों के रहने और ठहरने की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं थी। इसको लेकर पुलिस विभाग ने इस वित्त वर्ष में लगभग 90 लाख की लागत से एक पुलिस चेक पोस्ट की नई इमारत बनाने को हरी झंड़ी दे दी है। कंस्ट्रक्शन विंग के अधिकारियों के मुताबिक डिंगा अंब स्थित बनने वाली नयी इमारत में पुलिस अधिकारी के कार्यालय के अलावा 10 से 15 पुलिस कर्मियों के ठहरने और रुकने के एक बैरक का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा रसोई घर, शौचालय परिसर के अलावा जवानों के लिए अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी। दशकों पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ स्थापित की गई बार्डर पुलिस पोस्ट मढ़ीन की इमारत भी खस्ताहाल हो गई है। इसके चलते पुलिसकर्मियों को बेहतर तरीके से डयूटी का निर्वाह करने में कई सारी मुश्किलों का सामान करना पड़ रहा था। अधिकारियों के अनुसार इस राशि से न केवल पुलिस पोस्ट, बल्कि पुलिस पोस्ट में बैरक को मरम्मत कार्य सहित बिजली के कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिंगा अंब स्थित नई पुलिस पोस्ट इमारत सहित मढ़ीन पुलिस पोस्ट के मरम्मत कार्य को लेकर विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर ही है। बरसात के बाद दोनों जगह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि बार्डर पुलिस पोस्ट मढ़ीन का मरम्मत कार्य इस वर्ष के अंत कर पूरा करवा लिया जाएगा। वहीं डिंगा अंब स्थित पुलिस चेक पोस्ट का निर्माणकार्य इसी वित्त वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गए है।

-वीरेंद्र, सहायक कार्यकारी अभियंता, पुलिस कंस्ट्रक्शन विंग जम्मू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed