फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A gang of women stole 25,000 rupees from a woman's bag and fled, the incident was captured on CCTV.

Kathua News: महिला के बैग से 25 हजार चुराकर महिला गिरोह चंपत, घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
A gang of women stole 25,000 rupees from a woman's bag and fled, the incident was captured on CCTV.
कठुआ। शहर और उसके आसपास के इलाके में दिनदहाड़े झपटमारी और चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को शहर के मुख्य बाजार में तीन महिलाओं का गिरोह एक ग्रामीण महिला के पर्स से 25 हजार रुपये चोरी कर चंपत हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना के बाद पुलिस गिरोह की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन

मामला शनिवार की दोपहर मुखर्जी चौक स्थित बाजार का है। इसमें तीन महिलाओं का एक गिरोह ग्रामीण महिलाओं का पीछा करते हुए पहले सराफा की दुकान में घुसा और फिर बर्तन की दुकान में महिला के बैग में रखे पर्स पर हाथ साफ कर उसमें रखे 25 हजार की राशि लेकर फरार हो गई। जिस महिला के बैग से चोरी हुई वह महिला शहर से सटे फ्लोट गांव की रहने वाली बताई जा रही है। महिला गिरोह द्वारा की गई चोरी दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस दुकान से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप चिब ने बताया कि लगभग आठ महीने पहले भी इस तरह का मामला सामने आया था। उस पर पुलिस ने सक्रियता से काम कर गिरोह का पर्दाफाश कर उनकी गिरफ्तारी की थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी पुलिस संजीदगी से गिरोह की तलाश करने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही गिरोह को पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि वीरवार को शहर के हटली मोड़ इलाके से एचडीएफसी बैंक के बाहर से दो मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश ने एक व्यक्ति के हाथ से झपटमारी कर 2 लाख 10 हजार की राशि छीनकर फरार हो गए थे। जिसका अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed