{"_id":"682795e183b8819ffc05dc93","slug":"a-feast-was-organized-before-the-11th-annual-jagran-kathua-news-c-201-1-knt1006-120165-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 11वें वार्षिक जागरण से पूर्व किया भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 11वें वार्षिक जागरण से पूर्व किया भंडारे का आयोजन
Sat, 17 May 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 17 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
शहर के गांधी चौक पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
- फोटो : kathua
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन से मिली अनुमति के बाद आज परंपरा के अनुसार करवाया गया भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम लागू होने के बाद शहर में धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई है। शुक्रवार को शहर के वार्ड 6 और 7 के लोगों के सहयोग गांधी चौक में चंडी माता के 11वें वार्षिक जागरण से पूर्व भंडारे का आयोजन किया गया। शिव मंदिर कमेटी गांधी चौक की ओर से करवाए जाने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, इसी तरह शहर के वार्ड 12 में भी जागरण से पूर्व होने वाले भंडारे का आयोजन किया गया।
जागरण कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि पूर्व 11वें वार्षिक जागरण के लिए 11 मई और 12 मई की तिथियों को निर्धारित किया गया था। जिसे ऑपरेशन सिंदूर के कारण स्थगित कर दिया गया था। संघर्ष विराम के लागू होने के बाद आयोजन कमेटी ने जिला प्रशासन के साथ संपर्क किया था। प्रशासन से मिली अनुमति के बाद आज परंपरा के अनुसार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जबकि शनिवार को चंडी माता के भव्य जागरण को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में गायक राजहंस, विवेक और सोनाली डोगरा अपनी मधुर आवाज में माता की भेंटे प्रस्तुत करेंगे। जबकि जागरण के दौरान कलाकार विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम काे भव्य बनाएंगे। उन्होंने स्थानीय श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और भक्ति भाव से कार्यक्रम का आनंद उठाएं।