फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A bridge will be built on the Chhan Moriya to Chajertha road before August

Kathua News: छन्न मोरियां से चजेरथा सड़क पर अगस्त से पहले बनेगा पुल

Sat, 03 May 2025 12:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 03 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on the Chhan Moriya to Chajertha road before August
- सफर सुगम होने के साथ-साथ छात्रों के लिए कम होगी कॉलेज की दूरी
विज्ञापन


हीरानगर। छन्न मोरियां से चजेरथा सड़क में बन रहे आखिरी पुल का काम अगस्त में खत्म होने के बाद इस सड़क पर सफर सुगम होने के साथ ही यहां यातायात बढ़ने से कई गांव की सूरत बदलेगी। 10 करोड़ की लागत से बनने वाले 9 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर तारकोल बिछाने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन बीच में एक पुल का काम अभी जारी है।
इस कारण इस रूट पर चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मगर अगस्त से पहले इस पुल का काम खत्म होने के बाद इस पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगी। इसके बाद यहां यातायात की सुविधा मिलने से स्थानीय लोगों को तो लाभ होगा, लेकिन सबसे अधिक लाभ कॉलेज के छात्रों को होगा। छन्न मोरियां या उसके आसपास के इलाकों के जो छात्र हीरानगर डिग्री कॉलेज में पढ़ते हैं, उन्हें हाईवे से होकर और दो से तीन वाहन बदलकर कॉलेज जाना पड़ता है। मगर इस सड़क पर यातायात शुरू होने से यह छात्र इसी रास्ते से सीधे कॉलेज पहुंच सकेंगे। इससे पांच किलोमीटर सफर काम होगा और किराये की भी बचत होगी। इसी तरह हीरानगर और उसके आसपास के गांवों के लोगों को भी छन्न खत्रियां, शेरपुर, छन्न मोरियां आदि इलाके में इस सड़क से आने जाने के लिए हाईवे से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों के लिए सफर कम होने के साथ-साथ यह सफर सुरक्षित भी रहेगा।
विज्ञापन


कोट

सड़क का काम लगभग पूरा हो चुका है। तारकोल भी बिछाई जा चुकी है। इस सड़क पर एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अगस्त से पहले पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस सड़क पर सफर करना सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंगेज खान, एईई पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed