फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A bridge should be built over the drain before the rains, Priya.

Kathua News: बारिश से पहले प्रिया नाले पर बनाया जाए पुल

विज्ञापन
A bridge should be built over the drain before the rains, Priya.
मकवाल आली से सिया माता पंचायत भवे को जोड़ने वाली सड़क के बीच है नाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। मकवाल आली से सिया माता पंचायत भवे को जोड़ने वाली सड़क स्थित प्रिया नाले पर पुल न होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण की मांग की है, ताकि बरसात में क्षेत्र का संपर्क न कटे।
इस संबंध में दीप कुमार, गंदर्भ सिंह, विनोद कुमार, जरनैल सिंह आदि ने बताया कि लगभग तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कुछ महीने पहले ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पूरा किया गया है। सड़क बनने से दो हजार से अधिक आबादी को आवागमन में राहत तो मिली है लेकिन प्रिया नाला पर पुल न बनने के कारण यह राहत अधूरी है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मियों में तो नाला सूखा रहता है और वाहन निकल जाते हैं, लेकिन बरसात के दिनों में नाले में पानी बढ़ने से रास्ता बंद हो जाता है।
विज्ञापन

इससे कच्छेड़, भवे, भौंचली और आसपास के गांवों का संपर्क मकवाल आली और तहसील मुख्यालय रामकोट से कट जाता है। खासकर बीमार लोगों और स्कूली बच्चों को आवागमन में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। लोगों ने बताया कि पुल निर्माण के लिए कई बार विभाग और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग से मांग की है कि बरसात से पहले प्रिया नाला पर पुलिया या छोटे पुल का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed