{"_id":"28-29370","slug":"Kathua-29370-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोगड़िया के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Kathua
Updated Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। विश्व हिंदू परिषद के फायर ब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया के प्रस्तावित दौरे से पूर्व सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती खड़ी हो गई हैं। बाईस फरवरी को तोगड़िया के कठुआ दौरे को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने के लिए इंतजाम सुनिश्चित करने शुरू कर दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार तोगड़िया
के दौरे की संवेदनशीलता को
लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से गंभीर है। बाकायदा पूरे
कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में पहले से मालुमात हासिल कर
ली गई है। जरूरत पड़ने पर
पुलिस ने अतिरिक्त नफरी
तैनात करने से लेकर सीआरपीएफ की मदद लेने तक की योजना
बनाई है।
इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल उनके पास प्रवीण तोगड़िया के दौरे की औपचारिक सूचना नहीं आई है। कोई भी बड़ा कार्यक्रम करने से पूर्व पुलिस को इत्तला दी जाती है। बहरहाल तोगड़िया दौरे को ध्यान में रखकर जरूरत के अनुसार इंतजाम किए जा सकते हैं।