फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   900 Kg Illegal Liquor Seized By Excise Team

Kathua News: कई जगहों पर दबिश, 900 किलो लाहन की नष्ट

विज्ञापन
900 Kg Illegal Liquor Seized By Excise Team
आबकारी विभाग की टीम लाहन नष्ट करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कठुआ। जिले में अवैध शराब के उत्पादन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 900 किलो लाहन बरामद करने के उपरांत उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया।

आबकारी आयुक्त सुभाष चंद्र छिब्बर के निर्देश पर गठित टीम ने उप आबकारी आयुक्त (कार्यकारी) जम्मू संजय कुमार भट्ट, ईटीओ कठुआ रेंज मुदस्सिर नजीर की देखरेख में जिले के बरनोटी, लड़वाल और बनियाड़ी में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने अवैध रूप से शराब का निर्माण करने के लिए निर्जन स्थानों पर छिपाई गई 900 किलो लाहन को बरामद किया और उसे नष्ट कर दिया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, जो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed