फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   85 lakh rupees will improve the condition of 11 dilapidated streets and drains of the city.

Kathua News: 85 लाख से शहर की 11 खस्ताहाल गलियों-नालियों की सुधरेगी दशा

विज्ञापन
85 lakh rupees will improve the condition of 11 dilapidated streets and drains of the city.
निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना (सीडीएस) के तहत विधायक डॉ. भारत भूषण ने शहर के छह वार्डों में 11 विकास कार्यों के लिए कुल 85 लाख 34 हजार रुपये आवंटित किया है। इस राशि से वार्ड की खस्ताहाल नालियों-गलियों के निर्माणकार्य के साथ-साथ सड़क पर तारकोल बिछाया जाएगा। इन कार्यों को अगले दो महीने के भीतर पूरा करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन


निर्माणकार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। इसमें वार्ड-छह में सबसे अधिक 31 लाख 50 हजार की राशि खर्च होगी। वहीं वार्ड सात में 20 लाख 55 हजार की राशि से तीन विकास कार्य करवाए जाएंगे। जबकि वार्ड-21 में 17 लाख 89 हजार से दो विकास कार्य को पूरा किया जाना है। इसके अलावा वार्ड-17 में 10 लाख, वार्ड-2 में चार लाख और वार्ड-2 में चार लाख से नालियों और गलियों के निर्माण कार्य को किया जाना है। सभी कार्यों को अगले दो महीने में पूरा किए जाने की योजना है। ताकि शहरवासियों को खस्ताहाल गलियों और नालियों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed