फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   6 fisherman caught by Fisheries department

मछली चोरी करते हुए छह दबोचे

विज्ञापन
6 fisherman caught by Fisheries department
रणजीत सागर झील से मछली चोरी का प्रयास विफल, नाव और जाल जब्त - फोटो : KATHUA
बसोहली। मत्स्य विभाग की टीम ने रंजीत सागर झील में मछली चोरी के प्रयास को विफल करते हुए तीन स्टीमरों को कब्जे में ले लिया है। वहीं, मछली पकड़ने का जाल और छह लोगों को भी हिरासत में लिया है, जो मछली चोरी कर रहे थे। सभी लोग पंजाब के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मत्स्य पालन विभाग के कर्मियों व अधिकारियों अशोक कुमार, हितेश मेहरा, मनदीप, नसीब, वरिंदर कुमार, पंकज मलहारिया, विजय सिंह, मोहम्मद अयाज ने बताया कि एडीसी तिलक राज थापा और मत्स्य पालन विभाग के एडी लाल हुसैन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पकड़े गए मछली चोरों में विक्रम सिंह, सुखविंदर सिंह, बलदेव सिंह, कृष्ण लाल करनैल सिंह, ज्ञान सिंह, गुरमीत सिंह सभी निवासी सारटी पंजाब हैं। आरोपियों को फिलहाल मत्स्य विभाग की टीम ने अपने साथ रखा है, जिन पर इंडियन फिशरीज एक्ट प्रोविजन के तहत अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। टीम ने स्टीमर के साथ मछली पकड़ने का जाल और अन्य चीजों को भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल रंजीत सागर झील के जम्मू कश्मीर के हिस्से में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि अभी जम्मू कश्मीर का टेंडर नहीं हुआ है। रात के समय अंधेरे में मछली चोरी ज्यादा होती है। मछली चोरों को पकड़ने के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत स्टीमरों की आ रही है, जो कि विभाग के पास नहीं हैं। इसकी वजह से मछली चोर बच निकलते हैं। लेकिन एडीसी ने स्टीमर उपलब्ध कराए तो मछली चोरों को रंगे हाथों दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed